तकनीकी दुनियाँ -->

tech world

Nice Post

.समर्थक.

ब्लॉगर. Blogger द्वारा संचालित.

Subscribe via email

New Article Via Email Enter Your Email

शनिवार, 6 अगस्त 2011

थम्बनेल सहित ताजी पोस्ट्स वाला विजेट


पिंकी जोशी
कभी-कभार आने वाले ब्लॉग के आगंतुकों को यदि एक संक्षिप्त सी जानकारी मिल जाए कि पिछली पोस्ट्स कौन-कौन सी थीं तो उसकी रूचि बने रहने की संभावना बढ़ जाती है।यूँ तो ताजी पोस्ट/ हालिया पोस्ट/ Recent Posts प्रदर्शित करने के लिए ब्लॉगस्पॉट का एक मूल विजेट है। इसके अलावा भी ढ़ेरों विधियाँ प्रचलन में हैं। जिनमें ब्लॉग पोस्ट का शीर्षक या/ और दो पंक्तियाँ, या फिर लेखक का नाम, लेखन की तिथि आदि प्रदर्शित की जा सकती है।

यहाँ जिस विजेट की चर्चा हो रही है, उसकी खूबी यह है कि पोस्ट के शीर्षक सहित, उसमें प्रयुक्त चित्र के थम्बनेल तथा टिप्पणियों की संख्या भी प्रदर्शित होती है।

आइए देखें इस प्यारे से विजेट को कैसे लगाया जाये। इसके लिए

ब्लॉगर पर लॉगिन करें
Layout से Add a Gadget करें
HTML/ Javascript चुनें
नीचे दिये गए कोड की नकल कर, निचले बड़े आयत में डाल दें।
ऊपरी छोटे आयत में अपना मनपसंद शीर्षक डाल दें

View Image in New Window




<script language="JavaScript">

imgr = new Array();


imgr[0] = "http://i43.tinypic.com/orpg0m.jpg";

imgr[1] = "http://i43.tinypic.com/orpg0m.jpg";

imgr[2] = "http://i43.tinypic.com/orpg0m.jpg";

imgr[3] = "http://i43.tinypic.com/orpg0m.jpg";

imgr[4] = "http://i43.tinypic.com/orpg0m.jpg";
showRandomImg = true;

boxwidth = 298;

cellspacing = 8;

borderColor = "#ffffff";

bgTD = "#000000";

thumbwidth = 40;

thumbheight = 40;

fntsize = 12;

acolor = "#666";

aBold = true;

icon = " ";

text = "comments";

showPostDate = false;

summaryPost = 40;

summaryFontsize = 10;

summaryColor = "#666";

icon2 = " ";

numposts = 5;

home_page = "http://pinkyjoshi.blogspot.com/";

</script>

<script src="https://4581186374672017230-a-1802744773732722657-s-sites.googlegroups.com/site/majedaardunia/home/manojjaiswalpbt/recentposts_thumbnailmanoj.txt?attachauth=ANoY7cqcDjBV6TgWXAr5B5GprhVIhb5dJ1iSbrz6L17V5PMfsr1Gb1xjGgCjZPNioputz63Z2ArX6w0KN_6mC-yb39LTXqc9AXwOtlhyovT4kkIcu_GQFx8_fBw4dAUSByEXe1aUxS-1XQPoEZUgPksApkE40zqthZ8lPyoP4wOuYlTwkrGmwRpTmqfnUIk90MXfOdkb93sWbk54ulXZgLbpatbgrM5eTNMsq2adSXPCUT0T6SqqKGHGTBcilkkvWdVLeg0cLHOZ&attredirects=0&d=1_
rx2h_WuDDTcyFk3XpOZ0cniAIrEwDyHmdxMlZH8VnTy5VzN5oL6eLCwyVww%3D%3D"></script>
आपके ब्लॉग की रूपरेखा के अनुरूप, कुछ बदलाव की आवश्यकता हो तो निम्न परिवर्तन किए जा सकते हैं

boxwidth - विजेट की चौड़ाई
cellspacing - दो शीर्षकों के बीच अंतर
borderColor - चारों ओर की सीमा/ Border का रंग (आपके ब्लॉग की पृष्ठभूमि वाला रंग बेहतर रहेगा)
thumbwidth & thumbheight - थम्बनेल की चौड़ाई व ऊँचाई (जितनी है, उतनी उचित है)
fntsize - शीर्षक के अक्षरों का आकार
acolor - शीर्षक का रंग
aBold - गाढ़ा शीर्षक चाहिए या नहीं? (true या false)
numposts - आप कितनी पोस्ट प्रदर्शित करना चाहते हैं?
home_page : http://pinkyjoshi.blogspot.com/ (इसे अपने ब्लॉग के URL से बदल दें)


इन बदलावों के बाद Gadget को सहेज लें, Save कर लें। फिर उसे माऊस से घसीट कर इच्छित स्थान पर ले जायें। Layout को सहेजें। अपना ब्लॉग देखें।

ध्यान रहे: आपने अपने ब्लॉग की Settings में Site Feed को Full व Allow Blog Feeds में YES चुना हुया है।



शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

ब्लॉगिंग और पासवर्ड हैकिंग


पिंकी जोशी 
  
इन दिनों बहुत से लोग जो कम्प्यूटर के क्षेत्र में नये हैं और ज़्यादातर वे जो अपने आफ़िस में या साइबर कैफ़े में बैठकर ब्लॉगिंग कर रहे हैं अपने एकाउंटेंट सेटिंगस् में हो रही गड़बड़ियों से बेहद परेशान हैं। जी हाँ मेरे पास बहुत से फोन आ रहे हैं और मैं उन्हें इनसे उबारने में मदद कर रही  हूँ और सबको फ़ोन पर समझाना एक बड़ा मुश्किल काम है। पहले तो आपको यह जानना चाहिए कि यह सब कैसे हो रहा है?
किसी सिस्टम से कोई यूज़र पासवर्ड उठाना यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है एक छोटा-सा साफ्टवेयर है जिसे की-लॉगर या पासवर्ड-लॉगर भी कहते हैं। यह सब उसके ज़रिए ही हो रहा है। वैसे तो यह यूटिलिटी (यानि यह सॉफ्टवेयर) यदि हम ख़ुद अपना पासवर्ड भूल जायें तो उसकी रिकवरी के लिए मार्केट में कमर्शियल लाइसेंस के साथ उतारा गया और अलग-अलग कम्पनियों से इसके तरह-2 के वर्श़न दिए। लेकिन समय के साथ-साथ कुछ आथर ने इनके फ़्री और शक्तिशाली वर्श़न मार्केट में उतार दिए। जैसा हम जानते हैं कि सदुपयोग कम और दुरुपयोग के लिए हमारा दिमाग़ ज़्यादा चलने लगता है सो इनके उपयोग से ख़ुराफ़ात चालू हो गयी और आपके पासवर्ड हैक किए जाने लगे या इसे और विस्तार से समझें कि आपने जो कुछ भी अपने की-बोर्ड से टाइप किया उसे रिकार्ड करके एक लॉग फ़ाइल में सहेज लिया गया और जिसे आपके सीट से उठते ही या मौक़ा लगते ही अपनी जेब में कर लिया गया और शुरु हो गयी आपके किसी भी ई-मेल अकाउन्ट या ब्लॉग अकाउंट या अन्य अकाउंट की हैकिंग और उसके में फेर बदल और आप परेशान होकर अपने दोस्तों को फोन मिलाने लगे और जिसे जैसा मालूम था उसने वैसे राय आपको चिपका दी, पर आपकी समस्या जहाँ कि तहाँ ही रही।View Image in New Window

चलिए आपको कुछ प्रमुख की-लॉगरस् या पासवर्ड-लॉगरस् से परिचित करा दूँ:
# ---- की-लॉगर का नाम ----- आथर साइट ----- लाइसेंस
1. KGB KeyLogger : www.refog.com : Freeware
2. Actual Keylogger : www.actualkeylogger.com : Freeware
2. Ardamax Keylogger : www.ardamax.com : Shareware
3. PC Spy Keylogger : www.pc-spy-keylogger.com : Shareware
4. Powered Keylogger : www.eltima.com : Shareware
5. BlazingTools Perfect Keylogger : www.blazingtools.com
6. Hook Keylogger : www.deeptide.com : Shareware
7. Advanced Invisible Keylogger : www.toolsanywhere.com : Shareware

Freeware: वे जो मुफ़्त उपलब्ध हैं । Shareware: वे जो बिकते हैं या जिनके बिना खरीदे वर्श़न में limited functions रहते हैं

अगर मैं कहूँ और आप मानें तो इनमें से सबसे अच्छा की-लॉगर Powered Keylogger है इसके बाद नम्बर आता है ArdaMax का। इनमें ऐसी ख़ूबियाँ की अगर बखान करने लगूँ तो चार हज़ार शब्दों से भी अधिक की चार से भी अधिक पोस्ट लिख सकता हूँ। पर मैं ऐसा करने नहीं जा रहा अगर आपको इन्हें और भी विस्तार से जानना है तो उपरोक्त आथर साइट पर जाकर पूरा विवरण ध्यान से पढ़ लें। मेरा इस पोस्ट को लिखने का उद्देश्य आपको शिकार करना सिखाना नहीं शिकार से बचने का उपाय बताना है।

उपाय यही रहेगा कि आप इसमें से हर की-लॉगर को डाउनलोड करके ख़ुद इंस्टाल करके देखें और जाँचे कि क्या-2 विकल्प उपलब्ध हैं। जब आप विकल्प समझ जायेंगे और उन्हें सेट करना सीख लेंगे जो कि बहुत मुश्किल नहीं है तो स्वयं ही आपके अन्दर ऐसी क्षमता विकसित हो जायेगी कि आप किसी भी कम्प्यूटर पर अगर ऐसा कोई की-लॉगर उपस्थित होगा तो उसे तुरंत ही भाँप लेंगे।

सामान्य सा एक उयाप यह हो सकता है कि जिस कम्प्यूटर को एक से अधिक लोग इस्तेमाल करते हों उसपे अपना पासवर्ड डालने से पूर्व यह अवश्य जाँच लें कि कौन-कौन प्रोसेस बैकग्राउंड में चल रहे हैं। इसे जानने के लिए आपको अपने की-बोर्ड से Task Manager चलाना होगा जिसके लिए CTRL+ALT+DEL Keys को दबाना होता है। इसके बाद Applications के बगल वाली Tab 'Processes' पर क्लिक करें। अब आपको 25-30 Processes Run करते हुए दिखायी दे रहे होंगे, अब इनमें से आपको पहचानना होगा कि कौन-सा प्रोसेस आथेंटिक है यानि किस पर विश्वास कर सकते हैं। ज़्यादा चालाकी हानिकर कर हो सकती है इसलिए किसी प्रोसेस को End Process न करें। जिन प्रोसेस में आपका या यूज़र नाम आ रहा है वे आपके द्वारा इंस्टाल किए गये Running साफ्टवेयर हैं तथा अन्य सभी जिन पर SYSTEM या LOCAL SERVICE लिखा है अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोसेस हैं जिन्हें कभी स्वयं End Process या Kill Process नहीं करना चाहिए|

अब मुद्दे पर आते हैं जैसे कि जब आप MSWord चलाते हैं तो Task Manager में word.exe Process Run होता है इसी तरह जब आप की-लॉगर इंस्टाल करके उसे चलाते हैं तो उसका भी एक प्रोसेस रन होता है जिसे आपको पहचाना आना चाहिए थोड़ा परीक्षण और थोड़ा अनुभव आपको सब सिखा देगा। परीक्षण की सबसे सरल विधि है कि आप की-लॉगर इंस्टाल करें और उसे चलाने से पहले से पहले सारे प्रोसेस देखें कि कौन से चल रहे हैं और अब उसे चलाएँ और नोट कर लें कि कौन-सा नया प्रोसेस जुड़ा यही वह प्रोसेस है जिसे आपको याद रख के किसी भी कम्प्यूटर में अपना पासवर्ड डालने से पूर्व बंद करना है यानि Task Manager में उसपर राइट क्लिक करके उसका End Process Tree करना है।

ध्यान रहे कि एक समय पर एक ही की-लॉगर इंस्टॉल करें तथा दूसरे किसी को इंस्टाल करने से पूर्व पहला वाला अवश्य हटा लें यानि Uninstall या Deinstall कर लें!

आशा है कि आपको लेख पसंद आया होगा इसे और भी विस्तार से समझने के लिए या इसके आगे अधिक जानकारी के लिए अगली कड़ी पढ़ने अवश्य आएँ।

पिंकी जोशी  


फ़ेसबुक का नया पॉपअप फ़ोटो वियूअर कैसे बन्द करे


क्या आपको नया फ़ेसबुक फ़ोटोवियूअर पसंद नहीं है? क्या आप पुरानी तरह से ही फ़ोटोज़ देखना पसंद करते हैं। हममें से बहुतों को इसलिए यह पसंद नहीं है क्योंकि इसमें राइट क्लिक (Right Click) करने पर फ़ोटो को सहेजने का विकल्प नहीं आता हैं। तो आपके के लिए पेश है कमाल के दो तरीक़े जिसकी सहायता से आप ऐसा कर पायेंगे कि आप पुरानी तरह से फ़ोटो देख पायेंगे और पसंद की फ़ोटोज़ को सहेज (Save) भी पायेंगे।

नया फ़ोटो-वियूअर लुक:

View Image in New Window


विधि/तरीक़ा 1:

जब आप किसी एल्बम में जाते हैं और फ़ोटोज़ को देखना शुरु करते हैं तो नया फ़ोटो वियूअर स्वत: (Automatically) ही खुल जाता है। अब आपको करना ये है कि F5 दबाकर या राइट क्लिक करके पेज को रीफ्रेस(पुन: लोड) करना है। पेज दुबारा लोड होते ही नया फोटो वियूअर बन्द हो जायेगा और आपका काम हो गया।

विधि/तरीक़ा 2:

जब कोई फ़ोटो नये फ़ोटो वियूअर में खुलती है तो आपके ब्राउज़र के एडरेस बार (Address Bar ) में यू.आर.एल. (URL) के आख़िर में ‘&theater’ लगा रहता है बस आपको इसे हटाना पड़ेगा और की-बोर्ड पर Enter प्रेस करना होगा, इतना करने के बाद फोटो स्वत: ही डीफ़ाल्ट मोड में लोड हो जायेगी।

पुराना फ़ोटोवियूअर लुक:

View Image in New Window


मुझे उम्मीद है कि ये विधियाँ आपके लिए कारगर साबित होगीं। क्या आपको नया फ़ेसबुक फ़ोटोवियूअर पसंद नहीं है? क्या आप पुरानी तरह से ही फ़ोटोज़ देखना पसंद करते हैं। हममें से बहुतों को इसलिए यह पसंद नहीं है क्योंकि इसमें राइट क्लिक (Right Click) करने पर फ़ोटो को सहेजने का विकल्प नहीं आता हैं। तो आपके के लिए पेश है कमाल के दो तरीक़े जिसकी सहायता से आप ऐसा कर पायेंगे कि आप पुरानी तरह से फ़ोटो देख पायेंगे और पसंद की फ़ोटोज़ को सहेज (Save) भी पायेंगे।

नया फ़ोटो-वियूअर लुक:

View Image in New Window


विधि/तरीक़ा 1:

जब आप किसी एल्बम में जाते हैं और फ़ोटोज़ को देखना शुरु करते हैं तो नया फ़ोटो वियूअर स्वत: (Automatically) ही खुल जाता है। अब आपको करना ये है कि F5 दबाकर या राइट क्लिक करके पेज को रीफ्रेस(पुन: लोड) करना है। पेज दोबारा लोड होते ही नया फोटो वियूअर बन्द हो जायेगा और आपका काम हो गया।

विधि/तरीका 2:

जब कोई फ़ोटो नये फ़ोटो वियूअर में खुलती है तो आपके ब्राउज़र के एडरेस बार (Address Bar ) में यू.आर.एल. (URL) के आख़िर में ‘&theater’ लगा रहता है बस आपको इसे हटाना पड़ेगा और की-बोर्ड पर Enter प्रेस करना होगा, इतना करने के बाद फोटो स्वत: ही डीफ़ाल्ट मोड में लोड हो जायेगी।

पुराना फ़ोटोवियूअर लुक:

View Image in New Window


मुझे उम्मीद है कि ये विधियाँ आपके लिए कारगर साबित होगीं।
पिंकी जोशी   


हिंदी इंपुट 2 - विंडोज़ 7 हिंदी उपकरण : तुरंत डाउनलोड करें




यदि आप अभी तक विंडोज़ एक्स.पी. (Windows XP) पर काम कर रहे हैं तो आप कैफ़े हिंदी (Cafe Hindi) या आइ.एम.ई. (IME) का प्रयोग कर रहे होंगे। कैफ़े हिंदी (Cafe Hindi) और आइ.एम.ई. (IME) दोनों ही विंडोज़ 7 (WINDOWS 7) पर काम नहीं करते हैं। इससे बहुत से पाठक आनलाइन हिंदी लिखने की सुविधाओं का प्रयोग कर रहे हैं और जब आफ़लाइन लिखना हो तो उन्हें बहुत कठिनाई होती है। इसी को देखते हुए भाषा माइक्रोसाफ़्ट ने हिंदी इंपुट 2 (HINDI INPUT 2) का विकास किया है और यह विंडोज़ 7 32-बिट (x86) और 64-बिट (x64) दोनों के लिए उपलब्ध है।

यह किस प्रकार आपके कम्प्यूटर पर दिखेगा। एक स्क्रीन शाट:
View Image in New Window

इसे आप निम्न दिये गये लिंक से सरलता से डाउनलोड कर सकते हैं। यह अन्य भारतीय भाषाओं (असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, तमिल, तेलगु, पंजाबी) के लिए भी उपलब्ध है।



अभी तुरंत डाउनलोड करें:
http://bhashaindia.com/Downloads/Pages/home.aspx


पिंकी जोशी 


गुरुवार, 4 अगस्त 2011

अपने कम्प्यूटर की परफ़ारमेन्स सुधारें : नयी तकनीक


 प्रोसेस लासू प्रो (Process Lasso Pro) एक अभिन्न नयी तकनीक है जो कि दूसरी वस्तुओं के साथ आपके कम्प्यूटर की प्रतिक्रिया करने की गति और स्थायित्व को बढ़ाता है। विन्डोज़ इस प्रकार डिज़ाइन की जाती है कि प्रोग्रामस् बिना खींच-तान आपके CPU को पूर्णतया प्रयोग कर सके ताकि वह अटक-अटक के न चले यानि वह फ्रीज़ न हो जाये या हैंग न करे। प्रोसेस लासू प्रो (Process Lasso's Pro) संतुलन तकनीक रनिंग प्रोग्रामस् (running programs) की प्राथमिकता को बुद्धिमत्ता से संतुलित करती है इससे बुरा बर्ताव करने वाले या असंतुलित प्रोग्रामस् आपके कम्प्यूटर प्रयोग करने की समर्थता को बाधित नहीं कर पायेंगे।

साथ ही साथ प्रोसेस लासू प्रो (Process Lasso's Pro) प्रोसेस प्राथमिकताएँ और समानताएँ, अमान्य प्रोसेस को बंद करना, दृष्टांत गिनती सीमा, एक प्रणाली प्रतिक्रिया ग्राफ, प्रक्रियाओं की लॉगिंग, इत्यादि (default process priorities and affinities, termination of disallowed processes, instance count limits, a system responsiveness graph, logging of processes, and much more) क्षमताएँ प्रदान करता है|

जैसे ही आप इसे इंस्टॉल करते हैं, यह कार्य करना प्रारंभ कर देता है। अधिक उन्नत प्रयोगकर्ता उन्नत सेंटिंगस् को अपने अनुसार बदल सकते हैं किन्तु आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि सिस्टम के प्रतिक्रिया करने की गति को तुरंत बढ़ाने के लिए उच्च लोड की परिस्तिथि में कुछ भी मनमाने बदलाव नहीं करने चाहिए।
View Image in New Window

प्रोसेस लासू विन्डोज़ 2000, XP, 2003, 2008, Vista और 7, सभी संस्करणों पर रन करता है।

प्रोसेस लासू प्रो (Process Lasso's Pro) के प्रमुख गुण निम्न हैं:

* प्रो-संतुलन गतिशील प्राथमिकता अनुकूलन
* डेस्कटॉप, लैपटॉप और नेटबुक्स पर बढ़िया काम करता है
* नियमित (sticky) प्राथमिकताएँ और CPU समानताएं
* गेमिंग मोड
* दृष्टांत गिनती सीमा
* अमान्य प्रक्रियाएँ
* उच्च दक्षता शक्ति पद्धति प्रक्रियाएँ
* एंटी-स्लीप प्रक्रियाएँ
* प्रक्रियाओं को चलाना (स्वत: पुनः आरंभ)
* अद्वितीय प्रणाली कार्यवृत्ति ग्राफ
* svchost.exe के बीच अंतर
* बहुत कम संसाधन का उपयोग
* स्टैण्ड-अलोन प्रक्रिया प्रबंधन इंजन (1MB से भी कम RAM का उपभोग)
* दोनों 32-bit और 64-bit आर्किटेक्चर पर अधिकतम दक्षता के लिए बना है
* घटनाओं की लॉगिंग
* और भी बहुत कुछ...

View Image in New Windowप्रोसेस लासू को .net की बजाय नेटिव C++ में लिखा गया है। सभी बैकग्राउण्ड कोर इंजन जो प्रोसेस प्रबंधन करता है पूर्णतया गूई (ग्राफ़िक यूज़र इंटरफ़ेस) से मुक्त है जो कि बिना ओवरहेड(overhead) के लागू प्रोसेस नियमों को बनाये रखता है। प्रोसेस लासू के साथ, लोड समय त्वरित है और रिसोर्स का खपत बहुत ही कम है।

View Image in New Windowग्राफ़िक इंतरफेस गुण:

* सुविधा के लिए आधारभूत कार्य प्रबंधन क्षमताएँ
* प्रति-CPU प्रक्रिया इतिहास दिखाता है
* प्रक्रिया सेटिंग्स और नियम बदल सकते हैं
* एक बार में कई प्रक्रियाओं पर कार्य कर सकते हैं
* सिस्टम-ट्रे आइकन के साथ सूचनाएँ
* लगभग न्यूनतम संसाधनों की खपत
* फैंसी ग्राफिक्स के बिना अपना काम करता है जो आपको चकाचौंध कर देता है

होमपेज: http://www.bitsum.com/prolasso.php
 (इस पोस्ट का अंग्रेजी संस्करण साफ्टवेयर  के होमपेज पर पढ़ सकते हैं।)


अभी डाउनलोड करें:


32 बिट विन्डोज़ के लिए संस्करण:
http://www.bitsum.com/files/prolasso.zip

64 बिट विन्डोज़ के लिए संस्करण:
http://www.bitsum.com/files/prolasso64.zip

इस साफ़्टवेयर का प्रो-संस्करण(Professional version) इस फ़ोरम से डाउनलोड करके, पूर्ण परीक्षण कर सकते हैं:
http://www.masterofdevils.com/topic/1941-bitsum-technologi

पिंकी जोशी 

साभार :विनय प्रजापति 


भारतीय तिरंगा आपके ब्लॉग पर लगायें


पिंकी  जोशी : १५ अगस्त आने वाली है। पेश है आपके लिए खास विजेट।
   भारतीय तिरंगे को ब्लॉग पर किसी विशिष्ट कोने पर कैसे लगायें? तो यह ख़ास पोस्ट आपके और आपके   हर जिज्ञासु के लिए जिसको अपने ब्लॉग पर भारतीय झण्डा मनमुताबिक किसी भी कोने पर लगाना है। आशा है आप सभी आसानी से समझ जायेंगे।

तिरंगा बायीं ओर ऊपर कोने में

जय हिन्द



जय हिन्द



तिरंगा बायीं ओर निचले कोने में

जय हिन्द



जय हिन्द



तिरंगा दायीं ओर ऊपर कोने में

जय हिन्द



जय हिन्द



तिरंगा दायीं ओर निचले कोने में

जय हिन्द



जय हिन्द




कैसे जोड़े इस ब्लॉग से?

चरण एक: अपने डैश बोर्ड पर जायें और लेआउट(Layout) पर क्लिक करें और तत्पश्चात गैजेट जोड़े(Add a Gadget) पर क्लिक करें



चरण एक 1
View Image in New Window


चरण दो: गैजेट जोड़े(Add a Gadget) पर क्लिक करने के बाद जावा/एच.टी.एम.एल(Java/HTML) विजेट का चुनाव करें

View Image in New Window


चरण तीन: अब शीर्षक स्थान को ख़ाली छोड़ दें और दर्शाये गये स्थान पर स्क्रिप्ट चिपका(Paste) दें और उसे सहेज(Save कर) दें।


लीजिए जुड़ गया भारतीय तिरंगा आपके ब्लॉग पर, जय भारत!


बुधवार, 3 अगस्त 2011

मोबाइल साईट बनाने हेतु दो सर्वश्रेष्ट प्लेटफोर्म


पिंकी जोशी
मोबाइल साईट हेतु दो सर्वश्रेष्ट प्लेटफोर्म । अपनी ब्लॉग या साईट को मोबाइल प्रारूपित या mobile friendly बनाने हेतु बेहतर विकल्प mobtron और mywibes दोनों ही विकल्प मोबाइल साईट निर्माण हेतु बेहतर और सभी आवश्यक प्रक्रिया जैसे html, java script , meta tags आदि सभी दोनों ही मोबाइल प्लेटफोर्म पर उपलब्ध है । आज हर ब्लॉगर या वेब साईट owner अपने ब्लॉग या साईट का मोबाइल संस्करण बनाना चाहता है इन्टरनेट पर ढेरो sites जो मोबाइल साईट हेतु प्लेटफोर्म उपलब्ध कराती है आवश्यकता केवल अपने लिए बेहतर platform जिसमे कंप्यूटर साईट से जुडी सूचनाओ, एवं जानकारी को मोबाइल संस्करण में प्रारूपित कर पाठको के सामने रखना है। ऊपर दिखाई गयी दोनों mobile साईट platform की कुछ ख़ास बाते जो शायद अन्य mobile साईट निर्माणक साइटो में नहीं है.....
१) दोनों ही platform html, java script, meta टेग सपोर्टेड है ।
२) दोनों ही platform में mobile साईट हेतु सेकड़ो बेहतर टेम्प्लेट उपलब्ध ।
३) ब्लॉग हेतु rss feed reader उपलब्ध।
४) सेकड़ो विडजेट जैसे ऑनलाइन काउंटर, ads आदि दोनों में उपलब्ध ।
५) गेस्ट बुक ( अथिति आगमन पुस्तिका ) दोनों ही में उपलब्ध ।
६) दोनों ही में साईट हेतु सुविधा अनुसार मुफ्त डोमेन चुनने की सुविधा उपलब्ध
इस प्रकार दोनों ही mobile साईट platform में एक श्रेष्ट साईट निर्माण हेतु आवश्यक सभी साधन उपलब्ध है। नीचे इन्ही दोनों platform पर डिजाईन दो साईट दी गयी है इन पर क्लिक कर दोनों ही सीटों पर डिजाईन mobile साईट का नमूना देखा जा सकता है।

my wibes पर डिजाईन साईट का नमूना देखे नीचे क्लिक करे
क्लिक करे


साभार Piush trivedi 
पिंकी जोशी


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

TITLE

ENTER-TAB2-CONTENT-HERE

TITLE

ENTER-TAB3-CONTENT-HERE
 

तकनीकी दुनियाँ Copyright © 2010 Ashavalley is Designed by Piush trivedi