तकनीकी दुनियाँ -->

tech world

Nice Post

.समर्थक.

ब्लॉगर. Blogger द्वारा संचालित.

Subscribe via email

New Article Via Email Enter Your Email

शनिवार, 23 जुलाई 2011

siddeshow




समीक्षा : बाजीराव सिंघम में है दम


पिंकी जोशी : फिल्म : सिंघम
कलाकार : अजय देवगन, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज
निर्देशक : रोहित शेट्टी
रेटिंग : 4/5


रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी पिछली पांच फिल्मों की कामयाबी का स्वाद चख चुकी हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें अब अपने काम पर पूरा आत्मविश्वास हो चुका है। उनका यही आत्मविश्वास फिल्म सिंघम में भी नजर आता है। अब तक यह जोड़ी दर्शकों के सामने कॉमेडी फिल्में लेकर आयी है। लेकिन इस बार उन्होंने शेर की तरह दहाड़ते हुए दर्शकों के सामने यह दर्शाने की कोशिश की है कि वे हास्य फिल्मों के साथ साथ अन्य जॉनर की फिल्मों का भी निर्माण कर सकते हैं।

सिंघम में हर तरफ अजय देवगन नजर आये हैं। वाकई फिल्म में उनके अभिनय को देखने के बाद यह कहना गलत न होगा कि वे एक शेर की तरह बॉलीवुड में फिर से एक एक्शन हीरो के रूप में वापसी कर रहे हैं। अजय देवगन ने फिल्म के लिए जिस तरह से मेहनत की है। वह साफतौर पर बाजीराव के रूप में नजर आ रहा है। भले ही यह फिल्म दक्षिण की फिल्म का रीमेक हो। लेकिन अजय ने इसे हिंदी फिल्म के रूप में भी जीवंत किया है।

सिंघम एक ईमानदार पुलिस बाजीराव सिंघम की कहानी है। वह अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकता। फिर चाहे वह कोई भी हो। इसी क्रम में वह एक राजनेता से लड़ भिड़ जाता है। शिके्र नामक राजनेता ने भी ठान लिया है कि वह सिंघम को कहीं का नहीं छोड़ेगा। निस्संदेह ऐसी कई कहानियां हिंदी सिनेमा में लगातार दर्शायी जाती रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस ऑफिसर की आवाज उठायी जाती रही है। सिंघम कहानी के रूप में कुछ भी अनोखा नहीं है।

लेकिन इसके बावजूद वह अलग है। अजय देवगन का सिंघम रूपी दहाड़ दर्शकों को बेहद भायेगा। भ्रष्टाचार से लड़ते लड़ते सिंघम को भी काव्या नामक लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन सिंघम का पूरा ध्यान अपने काम पर है। शिक्रेर से भिड़ने की वजह से उसे ट्रांसफर कर गोवा भेज दिया जाता है। लेकिन सिंघम वहां भी अपनी ईमानदारी का परचम लहराता है।

गौरतलब है कि पिछली कई फिल्में गोवा को केंद्रित करके बनाई जा रही हैं। और वहां होनेवाले काले धंधों का पर्दाफाश कर रही है। सिंघम भी इसका विस्तार करती है। निस्संदेह फिल्म की शुरुआत व बाजीराव सिंघम का लुक दबंग के चुलबुल पांडे की तरह नजर आता है,चूंकि दोनों ही पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। लेकिन फिल्म आगे बढ़ते ही आपको पूरी तरह से सिंघम के किरदार को देखने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म में शानदार एक्शन सीन हैं।

एक्शन सीन के दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी यह फिल्म। एक बार फिर से फिल्मों में एक्शन को पसंद किया जायेगा और इसके दृश्यों को यादगार दृश्य माना जायेगा। अजय देवगन एक लंबी पारी के अभिनेता हैं। सभी जानते हैं और उन्होंने फिर से साबित कर दिया है कि वह सुपरस्टार हैं। काजल अग्रवाल को जितने दृश्य दिये गये हैं। उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। और प्रकाश राज बुङ्ढा होगा के बाद इस फिल्म में बेहतरीन खलनायक के रूप में उभर कर सामने आये हैं।


असरदार रही भज्जी की धमकी, विज्ञापन वापस


Vijay Mallya
विजय माल्या 
पिंकी जोशी : मुंबई। भारत के सबसे बड़े रिकल किंग विजय माल्या आखिरकार बैकफुट पर आ ही गये। उन पर भज्जी की धमकी का असर देखा जा सकता है , तभी तो विजय माल्या की कंपनी ने भज्जी पर बनाये विज्ञापन को वापस ले लिया है।

इसके पीछे कंपनी हवाला दे रही है कि वो क्रिकेट जैसे पाक खेल को अपने विज्ञापन से परेशान नहीं करना चाहती है और ना ही कोई विवाद खड़ा करना चाहती है इसलिए वो विज्ञापन को वापस ले रही है।

ग़ौरतलब है कि हरभजन सिंह ने विजय माल्या की कंपनी यूबी ग्रुप को एक कानून का नोटिस भेजा था जिसमें कहा गया था कि उनके विज्ञापन में हरभजन सिंह जैसे एक लड़के को दिखा कर उनका और सिक्ख समाज का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, इसे तत्काल बंद किया जाये। उन्होंने जो नोटिस भेजा था उसमें बकायदा हरभजन सिंह की मां के हस्ताक्षर थे।

जिसके बाद माल्या ने कहा था कि उन्होंने और उनकी कंपनी ने किसी का कोई मजाक नहीं उड़ाया है। विज्ञापन में जो लड़का दिख रहा है अगर उसकी शक्ल भज्जी से मिल रही है तो वो क्या कर सकते हैं, उन्होने ये भी कहा थी उनके वकील भज्जी के नोटिस को पढ़ रहे है इसलिए अब भज्जी के कोर्ट नोटिस का जवाब कानून प्रकिया के तहत ही दिया जायेगा।

माल्या का कहना था कि जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे इनकी प्रतिद्वंदी कंपनी रॉयल स्टैग का हाथ हैं क्योंकि भज्जी उसके ब्रांड एम्सटर्डम हैं। लेकिन दो दिन बाद ही माल्या अपनी बात से मुकर गये और उन्होंने विज्ञापन वापस ले लिया।

आपको बता दें कि माल्या के प्रोडक्ट मैकडोव्लस का एड कप्तान धोनी करते हैं, विज्ञापन में भज्जी के चेहरे-मोहरे वाले एक सिक्ख पंजाबी युवक के दिखाया जा रहा है, जिसको बतौर कॉमेडी पेश किया गया है, जिस पर भज्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माल्या को नोटिस भिजवा दिया था। इस विवाद के बाद धोनी और भज्जी के बीच में भी मतभेद बताया जा रहा था लेकिन बाद में भज्जी ने इस बात से इंकार कर दिया था।


गुरुवार, 21 जुलाई 2011

मिसाइल प्रहार का पहला परीक्षण सफल


पिंकी जोशी : भारत ने आज देश में विकसित टैक्टिकल मिसाइल प्रहार का पहला सफल परीक्षण किया। एक चरण की इस मिसाइल में ठोस ईंधन भरा है। ये मिसाइल प्रणाली अलग अलग लक्ष्यों पर मार करने के लिए एक बार में छह मिसाइल दाग सकती है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रहार के परीक्षण के लिए एहतियात के तौर पर चांडीपुर रेंज के आसपास के पांच गांव के करीब तीन हजार निवासियों को दूसरी जगह ले जाया गया था।
आज सुबह आठ बजकर दस मिनट पर ओड़िशा तट के पास चांडीपुर आई टी आर के परिसर तीन से यह मिसाइल का परीक्षण किया गया। प्रहार मिसाइल विकास के तहत पिछले चार वर्षो से किया जा रहा था। पारम्परिक रूप से सक्षम मिसाइल ले जाने वाली और ओमनी विकासात्मक हथियार के साथ सुसज्जित प्रहार मिसाइल दोनों सामरिक और रणनीतिक लक्ष्य को मारने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रहार एक सड़क मोबाइल प्रणाली से काम करता है और बहुत सारी केबिना कुछ मिनट के समय में ही तैनात किया जा सकता है। ये मिसाइल १५० किलोमीटर के अन्दर कोई भी लक्ष्य को भेद कर सकता है।
नई तकनीक और बुनियादी ढांचे के बारे में प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा ने जोर देकर कहा है कि देश में वृद्धि दर की गति बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों को नई टैक्नोलॉजी अपनानी चाहिए।
नई दिल्ली में संचार टैक्नॉलजी के बारे में विचार गोष्ठी में श्री पित्रोदा ने कहा कि देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र में ब्रॉडबैंड का आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि अगर देश की वृद्धि दर दहाई में पहुंच जाए तभी गरीबों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। उनका यह भी कहना था कि बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों को उन्नत प्रौद्योगिकी से जोड़कर सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर १४ प्रतिशत तक हो सकती है।


बुधवार, 20 जुलाई 2011

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़



सेक्स रैकेट का पर्दाफाशपिंकी जोशी: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साउथ एक्सटेंशन इलाके से सोमवार शाम तीन दलालों सहित छह विदेशी कॉल गर्ल्स को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दलालों में भी एक विदेशी है. बहरहाल पुलिस को इस रैकेट के सरगना आशीष की अभी भी तलाश है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष दिल्ली टॉप एस्कॉर्ट्स नाम से वेबसाइट चलाता है.

पुलिस की गिरफ्त में आईं ये विदेशी लड़कियाँ राजधानी दिल्ली में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाती थीं.

गिरफ्तार की गई हर कॉल गर्ल को एक लाख रुपये महीने की सैलरी मिल रही थी. विदेशों से आई इन लड़कियों के साथ दो से छह महीने का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था. इतना ही नहीं इन्हें 35 हजार रुपये किराए पर फ्लैट भी दिया गया था.

यह लड़कियां बिज़नेस वीज़ा के ज़रिये भारत आकर अपना धंधा धड़ल्ले से चलाती थीं. इनके ग्राहक बड़े- बड़े बिज़नेसमैन और अन्य हाई प्रोफाइल लोग होते थे.

रैकेट का भंडाफोड़ उस वक्त हुआ जब पुलिस ने नकली ग्राहक का जाल बिछा और इन सभी को धर दबोचा. बीस- बीस हज़ार रुपए पर बात तय होने पर जब दलालों ने लड़कियों दिखाईं तो पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि ये लड़कियाँ सोवियत यूनियन की थीं और छह महीने के वीज़ा पर भारत आई थीं.

पिछले दिनों दक्षिण दिल्ली से पुलिस ने हाई प्रोफाइल दलाल नगमा खान के गैंग का भंडाफोड़ किया था. इसी गैंग के दलालों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ.

कौन है नगमा खान
नगमा खान वो लड़की है जो जिसने दलाली के ज़रिये महज़ कुछ सालों में ही करोड़ों की संपति खड़ कर ली. जिस्म की दलाली करने वाली इस लड़की के पास से करोड़ों की कीमत के चार फ्लैट, 50 लाख की ऑडी कार बरामद हुई.

पुलिस ने नगमा को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपनी ऑडी कार में चार लड़कियों को लेकर धंधे पर निकली थी. इनके पीछे संजय भाटिया और विजय भाटिया नाम के दो दलाल सैंट्रो कार पर आ रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दोनों सोनू पंजाबन के रिश्तेदार हैं.

नगमा खान पहले सऊदी अरब में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और पांच साल पहले भारत आई थी. देह व्यापार का धंधा उसने पुणे से शुरू किया. वहां पर एक आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद वह दिल्ली चली आई और एक बार फिर से यह धंधा शुरू कर दिया. जल्दी ही नगमा दिल्ली के हाई प्रोफाइल देह व्यापार की बेताज बादशाह बन गई और करोड़ों की संपति जमा कर ली. यह बात उसी प्रतिद्वंद्वी सोनू पंजाबन को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने पुलिस में इसकी मुखबिरी कर दी. िस तरह पुलिस नगमा तक पहुंचने में गिरफ्तार हुई.

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि नगमा के पास दिल्ली में पांच फ्लैट हैं और एक ऑडी कार है. पुलिस का कहना है कि इस गैंग में कई हाई प्रोफाइल लड़कियाँ काम कर रही थीं. नगमा इन लड़कियों को हर महीने सैलरी भी देती थी. इतना ही नहीं वह अपने ग्राहकों को आकर्षक पैकेज भी देती थी.


मंगलवार, 19 जुलाई 2011

तेंडुलकर के अंदर भी कमजोरियां हैं:माइकल वॉन


पिंकी जोशी : लंदन. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कलात्मक बल्लेबाज माइकल वॉन ने सचिन को लेकर बयानबाजी का सिलसिला जारी रखा है। वॉन एक ब्रिटिश अख़बार के लिए लिखे लेख में कहा है कि सचिन दुनिया के महानतम बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन वह भी इंसान हैं। उनका कहना है कि अगर इंग्लिश गेंदबाज सही गेंदबाजी करें और बुनियादी चीजें बेहतर तरीके से करें।

वॉन के मुताबिक, 'इंग्लैंड को याद रखना होगा कि तेंडुलकर एक इंसान हैं। वह भी गलतियां करते हैं। उन्हें जुबान चलाना भी बंद करना होगा। इंग्लिश गेंदबाजों को अपनी गेंद से ही जवाब देना चाहिए। तेंडुलकर ने यही काम अपने बल्ले से पिछले 20 सालों में किया है।' वॉन का यह लेख डेली टेलीग्राफ में छपा है।

तेंडुलकर की जमकर तारीफ करते हुए वॉन ने माना कि भारत के लिए सचिन बहुत अहम साबित होंगे। तेंडुलकर के साथ ही वॉन ने टीम इंडिया की शान में भी कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम साल दर साल बेहतर होती जा रही है। वॉन के मुताबिक, 'दो दशक बीत जाने के बावजूज आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले की धाक बरकरार है। वे शतकों के शतक की दहलीज पर खड़े हैं। यह असाधारण उपलब्धि है। लोग यह पूछते हैं कि वह इतने अच्छे क्यों हैं और उन्हें क्या चीज दूसरों से अलग करती है?'

वॉन ने तेंडुलकर की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं महान बल्लेबाजों के समय में उनके साथ खेला हूं, लेकिन तेंडुलकर उस सूची में नंबर एक हैं। क्योंकि उन्होंने जबर्दस्त दबाव के बीच करोड़ों लोगों की उम्मीद को ढोया है। वे भारत में प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति से ज़्यादा मशहूर हैं। वे हर बार जब क्रीज पर जाते हैं तो उन्हें अपनी छवि और लोकप्रियता से उपजी उम्मीद का दबाव झेलना होता है। उनकी तकनीक शानदार है और जब भी वे क्रीज पर जाते हैं तो सब चीजें बेहतर हो जाती हैं।'

वॉन ने कहा, 'पिछले एक दशक में बल्लेबाजी की तकनीक को लेकर ट्रिगर मूवमेंट और फॉरवर्ड प्रेसेज जैसे मुहावरे हमारे सामने आए हैं। लेकिन सचिन की खासियत यही है कि वह एक ही जगह पर खड़े होकर चारों ओर शॉट लगाते हैं। अगर आप काग़ज़ और कलम लेकर किसी आदर्श बल्लेबाज की रूपरेखा उकरेंगे तो उसमें आपको तेंडुलकर की छवि नज़र आएगी।'

लेकिन वॉन यह मानते हैं, 'तेंडुलकर जब शुरुआत करते हैं तो उनके आउट होने की संभावना बहुत ज़्यादा होती है। सभी बल्लेबाजों की तरह पारी की शुरुआत में जब गेंद ऑफ स्टंप के आसपास टप्पा खाकर मिडल स्टंप की तरफ रुख करती है तो वे अक्सर मुश्किल में पड़ जाते हैं। ऐसी गेंद जो ऑफ स्टंप पर गिरकर मिडल स्टंप की तरफ आती है, वह तेंडुलकर को शुरुआत में थोड़ा परेशान करती है।'
वॉन ने सचिन की बल्लेबाजी में खामी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पारी की शुरुआत में गेंद को ड्राइव करते हुए कई बार बोल्ड या एलबीडब्लू होते हुए देखा है। उनके मुताबिक इंग्लैंड के गेंदबाज लिटिल चैंपियन को परेशान करने के लिए शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ऐसी हालत में क्रिस ट्रेमलेट अहम गेंदबाज साबित होंगे।


हरभजन ने यूबी स्प्रिट्स को भेजा नोटिस


पिंकी जोशी : भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी के विज्ञापन पर उठे बवाल पर यूबी स्प्रिट्स को नोटिस भेजा है.
इस विज्ञापन में धोनी को हरभजन का मजाक उड़ाते देखा गया है.
हरभजन के वकीलों ने नोटिस में कहा है कि इस विज्ञापन में हरभजन,उनके परिवार और सिख समुदाय का मजाक उड़ाया गया है.
श्याम दिवानी ने कहा इस विज्ञापन से उनके परिजन परेशान हैं.
इस मामले पर हरभजन की मां श्रीमती अवतार कौर ने कहा कि इस प्रकार के विज्ञापन भारतीय टीम में बटवारे और अविश्वास लाते हैं और इसे देश विरोधी करार देना चाहिए.
नोटिस में मांग की गयी है कि यूबी स्प्रिट्स हरभजन के परिवार से अखबारों और टेलीविजन के माध्यम से माफी मांगे.
माल्या के अलावा यूबी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एसआर गुप्ते, चेयरमैन और सीएफओ रवि नेदुनगडी, उपाध्यक्ष हरीश भट और कार्यकारी उपाध्यक्ष ‘कारपारेट’ नंदनी वर्मा को भी नोटिस भेजा गया है.
इसमें नोटिस की लागत के लिये क्रिकेटर के परिवार ने एक लाख रुपये के मुआवजे की मांग भी की है.
हरभजन और धोनी दो अलग-अलग ब्रांड का विज्ञापन करते हैं.
भारतीय कप्तान मैकडोवेल नंबर वन प्लेटिनम के विज्ञापन में कथित तौर पर हरभजन का मजाक उड़ाते हैं. हरभजन रायल स्टैग का विज्ञापन करते हैं.
रायल स्टैग और मैकडोवेल नंबर वन दोनों के बीच बाजार में व्हिस्की ब्रांड्स को लेकर प्रतिद्वंद्विता है. यह विज्ञापन हालांकि सोडा ब्रांड का है.


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

TITLE

ENTER-TAB2-CONTENT-HERE

TITLE

ENTER-TAB3-CONTENT-HERE
 

तकनीकी दुनियाँ Copyright © 2010 Ashavalley is Designed by Piush trivedi