तकनीकी दुनियाँ -->

tech world

Nice Post

.समर्थक.

ब्लॉगर. Blogger द्वारा संचालित.

Subscribe via email

New Article Via Email Enter Your Email

रविवार, 14 अगस्त 2011

अन्ना हजारे व यूपीए सरकार के बीच सीधी भिड़ंत !


पिंकी जोशी : नई दिल्ली। जन लोकपाल पर अनशन की जंग में यूपीए सरकार और समाजसेवी अन्ना हजारे के बीच सीधी भिड़ंत का मोर्चा खुल गया है। दिल्ली पुलिस के सशर्त केवल तीन दिन के लिए अनशन की इजाजत देने के फैसले को अन्ना और उनकी टीम ने शनिवार को खारिज करते हुए 16 अगस्त से जेपी पार्क में निर्बाध आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान कर दिया। टीम अन्ना दिल्ली पुलिस की शर्तों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकती है।

View Image in New Window

अन्ना का सवाल पीएम किस मुंह से तिरंगा फहराएंगे


अनशन पर पाबंदियों से भड़के अन्ना ने इसे लोकतांत्रिक व मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए सीधे प्रधानमंत्री पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें चिट्ठी लिख कर कहा है कि 65वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हमारी मौलिक आजादी छीनकर आप किस मुंह से तिरंगा फहराएंगे? सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए अन्ना ने चेतावनी भी दी है कि यदि जबरन उन्हें अनशन स्थल से हटाया गया तो वे जेल में भी अपना अनशन जारी रखेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री पर वार से बिफरी कांग्रेस ने अन्ना पर सरकार को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए साफ कर दिया कि जेल में अनशन की उनकी धमकी से सरकार नहीं डर रही।

भाग लेने वालों की संख्या सीमित रखने की सरकार की तैयारी
अन्ना पर कांग्रेस के पलटवार से साफ है कि 16 अगस्त से प्रस्तावित अनशन की जमघट को सीमित रखने की सरकार की पुख्ता तैयारी है। अनशन को शर्तों की बंदिश में बांधने के दिल्ली पुलिस के निर्देशों से भी यह साफ है कि इस दफा टीम अन्ना को सरकार विरोधी मजमा लगाने की खुली छूट देने का खतरा नहीं लिया जा रहा। केंद्र के इन्हीं इरादों को भांपते हुए अन्ना शनिवार को सरकार पर बरसे। मीडिया से रूबरू अन्ना ने आरोप लगाया कि देश में आपातकाल जैसे हालात बनाने की सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है।

पुलिस की अधिकांश शर्तें मानने को तैयार
अन्ना और उनकी टीम के सदस्यों शांति भूषण, अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और स्वामी अग्निवेश ने साफ कर दिया कि वे दिल्ली पुलिस की 22 में से अधिकांश शर्तें मानने को तैयार हैं, लेकिन अनशन को तीन दिन तक और अनशन स्थल पर लोगों की संख्या 5000 तक सीमित रखने की दो शर्तें किसी कीमत पर मंजूर नहीं होंगी। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि यदि सरकार और दिल्ली पुलिस अपनी शर्तों पर कायम रहती हैं तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। सूत्रों के अनुसार टीम अन्ना की ओर से शीर्ष अदालत से गुहार लगाने की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जहां तक सुप्रीम कोर्ट में टीम अन्ना की ओर से याचिका दायर किए जाने का सवाल है। वह अनशन की शुरुआत के दिन ही दायर की जा सकेगी क्योंकि रविवार और सोमवार को अदालत बंद है।

अन्ना का पीएम को कड़ा पत्र
आपकी उम्र 79 वर्ष है। आप शासन के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। जिंदगी ने आपको सब कुछ दिया। अब आपको जिंदगी से क्या चाहिए। हिम्मत कीजिए और कुछ ठोस कदम उठाइए।

भाजपा ने भी सरकार पर बोला हमला
टीम अन्ना के प्रति सरकार का यह रवैया कोई हैरान करने वाला नहीं है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने देश में आपातकाल लागू किया था और जो अब हो रहा है वह भी उसी का एक उदाहरण है।

-निर्मला सीतारमण, भाजपा प्रवक्ता


गुरुवार, 11 अगस्त 2011

उड़ने वाली कार इसी साल



पिंकी जोशी
फाइल फोटो sx976
लन्दन।। ट्रैफिक जाम से उकता गए हैं तो उड़ने वाली कार इसी साल हाजिर होने वाली है। ट्रांजिशन नाम की इस कार का उत्पादन बोस्टन (अमेरिका) की एक कंपनी टेराफुजिया करेगी। यह कार 30 सेकेंड में कार से हवाई जहाज में बदल जाएगी।

इसकी कीमत 91 लाख 71 हजार रुपये से लेकर 1 करोड़ 17 लाख रुपये के बीच होगी। कार में सामान्य पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया जा सकेगा और यह आम गराज में समा जाएगी।

टंकी फुल हो तो 400-450 मील उड़ान भरी जा सकेगी। कंपनी को उम्मीद है कि वह साल में 200 कारें बेच लेगी। फिलहाल 100 के ऑर्डर हैं। साल के अंत तक डिलीवरी का अनुमान है।

कंपनी के रिचर्ड गेर्श को उम्मीद है कि वह एक साल में 200 कारें बेच लेंगे। उनको 100 कारों का ऑर्डर मिल भी चुका है। इस कार का 28 बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है। कंपनी के सीईओ के मुताबिक इसे उड़ाने वाले पायलट ने कहा कि यह किसी बेहतरीन छोटे प्लेन की तरह है। सीईओ को उम्मीद है कि यह कार मौसम खराब होने पर बेहद कारगर साबित होगी क्योंकि अगर आप उड़ान नहीं भर सकते तो पंख समेट कर सड़क के रास्ते सफर कर सकते हैं।

क्या है खासियत
30 सेकंड में कार बन जाएगी प्लेन
104 किमी/घंटे की रफ्तार सड़क पर
185 किमी/घंटे की रफ्तार उड़ान में
यह भी देखे 


बुधवार, 10 अगस्त 2011

मायावती के लिए 26 करोड़ रुपये के आएंगे विशेष वाहन



View Image in New Window
पिंकी जोशी। प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक समीकरण बता रहे हैं कि राज्य में जल्द ही विधान सभा चुनाव होंगे। बावजूद इसके मुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा के लिए बेहद चिन्तित हैं। विधान सभा में पेश अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा पर 26 करोड़ से अधिक खर्च किए जाने का निर्णय लिया गया है। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री के लिए दो दर्जन से अधिक अत्याधुनिक गाडिय़ां खरीदी जाएंगी। इन गाडिय़ों में जैमर के साथ सुरक्षा 
के कई साजो सामान लगे होंगे।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को अपनी सुरक्षा की बहुत फिक्र सता रही है। इसी फिक्र के चलते मायावती का सुरक्षा घेरा और कड़ा किया जाएगा। मायावती के फ्लीट में अब ऐसे वाहन होंगे जिनमें सुरक्षा के कई साजों सामान लगे होंगे। गाडियां बुलेट प्रूफ तो होंगी ही साथ ही उसमें जैमर व मॉनीटर जैसे कई ऐसे उपकरण लगे होंगे जो किसी भी खतरे को पहले से ही पहचान सकेंगे।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 26 करोड़ 40 लाख 92 हजार रुपये से नये वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में इसका जिक्र करते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 प्लेन एम्बेसडर कार तथा दस व्हीकल माउंटेड जैमर 2.5 गीगा हट्र्ज के वाहन खरीदे जाएंगे। बजट में इन वाहनों को लिए 26,40,92,000 रुपयों की आवश्यकता बतायी गयी।

बजट में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल की इकाईयों के लिए चार अरब एक करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपये की अतिरिक्त आवश्यकता बतायी गयी है। जिसमें 2,10,25,000 रुपये गुप्त सेवा व्यय में वृद्धि के लिए सम्मिलित किए गये हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 24 करोड़ 33 लाख रुपये तथा मानवाधिकार आयोग के लिए 60 लाख रुपये की आवश्यकता बतायी गयी। राजकीय रेलवे पुलिस थानों के लिए 94 लाख 40 हजार रुपये तथा पुलिस बल की विभिन्न इकाईयों के भवनों के निर्माण के लिए 1 अरब 53 करोड़ 69 लाखल 13 हजार रुपये की आवश्यकता बतायी गयी।


पिंकी जोशी 


सोमवार, 8 अगस्त 2011

किसी भी सोफ्टवेयर की सीरियल नम्बर सर्च करने का बेहतरीन तरीका



 पिंकी जोशी 
वेसे तो आप लोगो को बहुत सी साईट पता होगी जहा किसी भी सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर मिल जाता है लेकिन शायद आपको सीरियल नम्बर सर्च करने का वो तरीका नहीं पता होगा जो आज मैं आपको बताने वाला हु आप गूगल पर जाकर बहुत ही आसानी से किसी भी सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर सर्च कर सकते है


अगर आप किसी सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर पता करना चाहते हो तो आप गूगल पर जाकर "Software name" 94FBR लिखना होगा ऐसा लिखते ही आपके सामने उस सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर आ जायेगा जैसे आपको फोटोशोप 7 का सीरियल नम्बर चाहिए तो आपको गूगल पर जाकर "Photoshop 7" 94FBR ये लिखना होगा ऐसा लिखते ही आपके सामने फोटोशोप 7 का सीरियल नम्बर आ जायेगा तो देर किस बात की आप भी अपने सोफ्टवेयर का सीरियल नम्बर ऐसे ही सर्च करे 

पिंकी जोशी 


नया गूगल क्रोम दो नयी खूबियों के साथ



पिंकी जोशी 



गूगल क्रोम इंटरनेट ब्राउजर का नया स्थिर संस्करण जारी हो गया है नया Google Chrome 13.0.782.107 ।
इसमें दो नयी खूबियाँ जोड़ी गयी है Instant Pages और Print Preview । Instant Pages आपके गूगल सर्च के सबसे पहले नतीजे को अपने आप लोड कर देता है ताकि जब भी आप इसके लिंक पर क्लिक करें वो पेज तुरंत लोड हो जाए और Print Preview आपको इंटरनेट से वेबपेज का प्रिंट लेने के लिए कुछ बेहतर विकल्प उपलब्ध करता है ।

Instant Pages के बारे में जानने में ये विडियो आपकी मदद करेगा ।






और Print Preview कुछ इस तरह से दिखाई देगा



ये आपके वेबपेज के प्रिंट लेने में आपका नियंत्रण रखेगा ताकि आप सिर्फ जरुरत की सामग्री ही छापें और रंगों में भी नियंत्रण रखें की किस सामग्री को काली स्याही में छापना चाहते हैं और किसे रंगीन ।

अगर आप पहले से ही गूगल क्रोम का उपयोग कर रहें है तो नए संस्करण में अपडेट होने के लिए
Tools >> About Google Chrome पर क्लिक करें आपका गूगल क्रोम खुद ही अपडेट हो जायेगा ।

और अगर गूगल क्रोम डाउनलोड करना चाहते हैं 22.84 एमबी के इस मुफ्त औजार की लिंक नीचे है ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


कुछ और लेख जो शायद आपको पसंद आयेंगे ... 


ब्लॉगर का अव्यवस्थित हेडर सुधारें (Correct Corrupted Blogger Header)



पिंकी जोशी 
आजकल ब्लॉगर पर चल रहे नये शोध और बदलावों के कारण कुछ ब्लॉगरों के ब्लॉग का हेडर बिगड़ गया है या यह कह लें कि नेवीगेशन बार नहीं दिख रही है और उसकी जगह एक गैप(gap) बन गया है।

आइए यह जानें कि इस गैप को कैसे भरा जाये?

चरण(Step) 1: अपने डैशबोर्ड (DashBoard) पर जायें । http://draft.blogger.com/home

इसके बाद Layout पर Click करें फिर Edit HTML पर Click करें।

चरण (Step) 2: अब इस कोड की खोज करें | Search this code


अब ठीक इसके ऊपर यह कोड चिपका(Paste कर) दें।




इस चरण को पूरा करते ही आपके ब्लॉग पर हेडर के ऊपर आ रहा गैप भर जायेगा।

विशेष:
आप में से बहुत से ब्लॉगर नेवीगेशन बार के गायब हो जाने से बड़ा परेशान हो जाते हैं आपको लगता है कि अब कोई LogIn करने का सरल तरीक़ा नहीं है। इस पर बताना चाहूँगा कि अगर आप गूगल पर लॉगिन होते हैं तो उसके सभी प्रोडक्टस पर स्वयं ही लॉगिन हो जाते हैं। फिर भी यदि आपको LogIn का उपाय चाहिए तो उसके लिए आपको Add a Gadget का उपयोग करते हुए एक लिंक लिस्ट जोड़नी है जिसे नीचे दिए जा रहे चित्र की विधि से जोड़ना है।
View Image in New Window



अब इस Gadget को अपनी सुविधानुसार व्यवस्थित कर लें।
  

पिकी जोशी  


रविवार, 7 अगस्त 2011

चीनी हैकर हाईकोर्ट फर्जी वेबसाइट के जरिए फैला रहे हैं वायरस



View Image in New Windowपिंकी जोशी : देश के एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने सीबीआई के समक्ष दावा किया है कि हैकिंग के लिए दुनियाभर में कुख्यात चीनी हैकरों ने कंप्यूटर वायरस फैलाने के लिए भारत के 19 हाईकोर्ट के लिए बनाई गई वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाई है जो इसके इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के कंप्यूटर में घुसकर उसे नष्ट कर सकती है।

साइबर सुरक्षा सलाहकार और पूर्व नौसैनिक अधिकारी कमांडर [सेवानिवृत्त] मुकेश सैनी ने हाल ही सीबीआई के साइबर अपराध शाखा के इन कथित हैकरों द्वारा बनाई गई घातक डिजाइनों को दिखाया जो इसकी जांच कर रहे हैं।

अपनी रिपोर्ट में सैनी ने बताया कि असली वेबसाइटों की तरह ही इन फर्जी वेबसाइटों के काम करने का तरीका है। उदाहरण के लिए दिल्ली हाईकोर्ट की वेबसाइट का पता दिल्लीहाईकोर्टडॉटएनआईसी डॉट इन है जबकि फर्जी वेबसाइट का पता दिल्लीडॉटहाईकोर्टडॉटइन है। सैनी ने कहा कि जब हमने वेबसाइट के 'स्क्रिप्ट' पढ़े तो पता चला कि सर्वर में डॉट सीएन का पता था। इसके अलावा इस वेबसाइट को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया 'स्क्रिप्ट' घोषित रूप से वायरस प्रोग्राम है। ये वेबसाइटें बहुत खतरनाक हैं क्योंकि यदि किसी ने भूल से भी इस वेबसाइट को खोला तो वायरस उनके कंप्यूटर सिस्टम में फैल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस वायरस का प्रोग्राम इस तरह से डिजाइन किया गया है कि व्यक्ति का कंप्यूटर सामान्य तरीके से काम करेगा, लेकिन हैकर बिना व्यक्ति की जानकारी के कोई भी सूचना उसके वायरस ग्रस्त कंप्यूटर से ले सकते हैं।

साइबर सुरक्षा कंपनी चलाने वाले सैनी ने कहा कि ऐसी वेबसाइट उनके ध्यान में उस समय आई जब वह उन रिपोर्टों की जांच कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि पटना हाईकोर्ट की फर्जी वेबसाइट के जरिए नौकरी देने का घोटाला चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच में पता चला कि देश के 19 हाईकोर्ट की वेबसाइटों की तरह की वेबसाइटें मौजूद हैं।
पिंकी जोशी  


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

TITLE

ENTER-TAB2-CONTENT-HERE

TITLE

ENTER-TAB3-CONTENT-HERE
 

तकनीकी दुनियाँ Copyright © 2010 Ashavalley is Designed by Piush trivedi